रूड़की- इस वक्त की बड़ी खबर रुड़की से है जहां उल्टा तिंरगा फहरा दिया गया। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि खुद को राज्य का जिम्मेदार व्यक्ति बताने वालों ने राष्ट्र ध्वज का अपमान किया है। आपको बता दें कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया। जब उन्हें अपनी गलती एहसास हुआ तो ध्वज को फिर से सही तरीके से लगाने के बाद अपनी भूल मानी।
आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुड़की के चंद्र शेखर चौक में व्यापार मंडल द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया थाजो की हर साल किया जाता है। लेकिन इस बार उल्टा झंडा फहराया गया जिससे तिरंगे का अपमान किया गया। वहीं मीडिया द्वारा कवरेज करने पर व्यापार मंडल ने आनन-फानन में झंडा उतरवाकर सीधा करवाया। इससे सब में हड़कंप मच गया। सब एक दूसरे पर इसका आऱोप मड़ने लगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने इसके लिए माफी मांगी और इसे कार्यकर्ताओं की गलती बताई। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने बहुत बड़ी लापरवाही बताई और कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर जिम्मेदार लोगों द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया है जो माफी के लायक नहीं है।
इस पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप का कहना है कि जिस व्यक्ति पर प्रत्येक वर्ष राष्ट्रध्वज लगाने की जिम्मेदारी होती थी उसकी तबियत खराब थी। नए व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गयी थी जिसने भूलवश ध्वज को उल्टा कर दिया। जानकारी होने पर भूल का सुधार कर लिया गया।










